स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: उत्तर प्रदेश की पुलिस ने भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद भोजपुरी सिंगर समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आकांक्षा दुबे 26 मार्च को सारनाथ के होटल सुमेंद्र रेजीडेंसी में अपने कमरे में मृत पाई गई थीं। एक्ट्रेस के मृत पाए जाने से कुछ घंटे पहले वह इंस्टाग्राम पर लाइव हुईं और सिसकती नजर आईं। 12 दिन बीत चुके हैं और आज पुलिस ने मामले में नामजद भोजपुरी समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।
