30 May Ka Itihas: आज ही के दिन हुआ था दुनिया के पहले हिंदी साप्ताहिक पत्र का प्रकाशन

1826 में आज ही के दिन जुगलकिशोर शुक्ल ने दुनिया के पहले हिंदी साप्ताहिक पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन कलकत्ता से शुरू किया था।

author-image
Sneha Singh
एडिट
New Update
30 May Ka Itihas

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 30 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 30 मई का इतिहास हिंदी पत्रकारिता के लिए भी जाना जाता है। 1826 में आज ही के दिन जुगलकिशोर शुक्ल ने दुनिया के पहले हिंदी साप्ताहिक पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन कलकत्ता से शुरू किया था। इसके अलावा 2007 में 30 मई को ही अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत घोषित हुए थे।



30 मई का इतिहास (30 May Ka Itihas) इस प्रकार है:

1. 2012 में आज ही के दिन विश्वनाथन आनंद पांचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।

2. 2008 में 30 मई को ही अफ़ग़ानिस्तान में 1 ज़िले पर तालिबान ने क़ब्ज़ा किया था।

3. 2007 में आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत हुए थे।

4. 2004 में 30 मई को ही सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त हुआ था लेकिन 2 भारतीयों सहित 22 की हत्या हुई थी।

5. 1998 में आज ही के दिन पाकिस्तान ने एक और (छठा) परमाणु परीक्षण किया था।

1996 में आज ही के दिन 6 वर्षीय बच्चे गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया था।

6. 1987 में 30 मई को ही गोवा को राज्य का दर्जा मिला और यहा भारत का 26 वां राज्य बना था।

7. 1981 में आज ही के दिन बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और उनके 8 सहयोगियों की हत्या हो गई थी और इसके बाद देश में आपातकाल लागू कर दिया गया था।

8. 1826 में आज ही के दिन प्रथम हिंदी साप्ताहिक पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन हुआ था।