स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मलाइका अरोड़ा को लेकर अभी कुछ देर पहले एक दुखद खबर आई है। एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने अपने घर से कूदकर आत्महत्या कर ली है। दुख की बात यह है कि इस घटना के समय मलाइका अरोड़ा घर पर नहीं थीं। वह पुणे में थीं और जैसे ही उन्हें अपने पिता के निधन की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत मुंबई के लिए रवाना होने का निर्णय लिया। घटना सुबह लगभग 9 बजे की बताई जा रही है।
/anm-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/09/MALAIKA-ARBAAZ.jpg)
अनिल अरोड़ा की मौत की खबर मिलते ही, मलाइका अरोड़ा के पूर्व पति अरबाज खान उनकी इस कठिन घड़ी में सहानुभूति प्रकट करने उनके घर पहुंचे। खबर फैलते ही अरबाज खान ने तुरंत मलाइका के घर का रुख किया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।