Sonakshi Sinha Wedding: शादी के बाद धर्म बदलेगी सोनाक्षी! एक्ट्रेस के होने वाले ससुर ने क्या कहा?

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इसी बीच शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के समधी इकबाल रतनसी ने कहा है सोनाक्षी मुस्लिम धर्म नहीं अपनाएंगी और अब दोनों परिवार के बीच सब कुछ ठीक है। 

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
Sonakshi Sinha Wedding

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इसी बीच शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के समधी इकबाल रतनसी ने कहा है सोनाक्षी मुस्लिम धर्म नहीं अपनाएंगी और अब दोनों परिवार के बीच सब कुछ ठीक है। 

जहीर इकबाल के पिता ने कहा, "शादी ना तो हिंदू और ना ही मुस्लिम रीती रिवाज से होगी। ये एक सिविल मैरिज होगी। वह धर्म नहीं बदल रही और यह पक्की बात है। दिलों का मिलना जरूरी होता है, धर्म का इसमें कोई रोल नहीं"। इसके साथ ही सोनाक्षी के होने वाले ससुर जी ने कपल को आशीर्वाद भी दिया।