Independence Day 2023: स्वतंत्रता के बाद बदल गए इन राज्यों और शहरों के नाम....जाने वजह

आजादी के अमृत महोत्सव के इस अवसर आइए हम आपको स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद की रोचक घटनाओं में से एक विभिन्न राज्यों व शहरों बदले गए नाम के बारे में बताते हैं। 

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
OK
  • स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद यूनाइटेड प्रोविन्स सबसे पहला राज्य था जिसका नाम बदला गया था।
  • बनारस का नाम वर्ष 1956 में बदलकर वाराणसी किया गया था।
  • भारत की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले बॉम्बे का नाम वर्ष 1996 में बदलकर मुंबई कर दिया गया।
  • कलकत्ता का नाम वर्ष 2001 में बदलकर कोलकाता कर दिया गया।
  • तमिलनाडु राज्य की राजधानी मद्रास का नाम वर्ष 1996 में बदलकर चेन्नई कर दिया गया।

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आने वाले 15 अगस्त, 2023 को हमारी आजादी के 76 वर्ष पूरे हो जाएंगे और पूरा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के इस अवसर आइए हम आपको स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद की रोचक घटनाओं में से एक विभिन्न राज्यों व शहरों बदले गए नाम के बारे में बताते हैं। 

यूनाइटेड प्रोविन्स बना उत्तर प्रदेश: वर्ष 1947 में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद यूनाइटेड प्रोविन्स सबसे पहला राज्य था जिसका नाम बदला गया था। यूनाइटेड प्रोविन्स का नाम वर्ष 1950 में बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया और इसके बाद यह भारतीय गणराज्य हिस्सा बन गया था। 

उत्तरांचल बना उत्तराखण्ड: उत्तर प्रदेश के हिमालयी हिस्से को अलग करके अलग राज्य उत्तरांचल 9 नवंबर 2000 को बनाया गया था, जो कि भारत का 27वां राज्य बना। बाद में इसका नाम 1 जनवरी 2007 को बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया। माना जाता है कि इस राज्य का नाम बदलना उन लोगों को श्रद्धांजलि देने का एक तरीका था जिन्होंने उत्तराखंड आंदोलन के नाम पर इस राज्य में लड़ाई लड़ी थी।

बनारस बना वाराणसी: शहरों की बात करें तो पौराणिक शहर बनारस का नाम वर्ष 1956 में बदलकर वाराणसी किया गया था। यह नाम इस शहर में बहने वाली ‘वरूणा’ नदी और विख्यात ‘अस्सी’ घाट के नामों को मिलाकर रखा गया।

बॉम्बे बना मुंबई: भारत की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले बॉम्बे का नाम वर्ष 1996 में बदलकर मुंबई कर दिया गया। हालांकि, 1996 में सरकार ने ‘मुंबा’ यानी महा अम्बा (Goddess) और मराठी में ‘आई’ (Mother) के आधार पर मुंबई कर दिया।

कलकत्ता बना कोलकाता: इसी प्रकार ब्रिटिश शासनकाल के दौरान भारत की राजधानी रहे कलकत्ता का नाम वर्ष 2001 में बदलकर कोलकाता कर दिया गया।

मद्रास बना चेन्नई: दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य की राजधानी मद्रास का नाम साल  1996 में बदलकर चेन्नई कर दिया गया। माना जाता है कि मद्रास और चेन्नई दोनों मद्रासपट्टिनम और चेन्नपट्टनम शहरों से मिलकर बने हैं जिसे हम आज जानते हैं।

पूना बना पुणे: पश्चिमी भारत के प्रमुख शहरों में से एक पूना शहर का नाम वर्ष 1978 में बदलकर पुणे कर दिया गया था। इस शहर का सबसे पुराना संदर्भ 937 ईसा पूर्व के राष्ट्रकूट राजवंश के तांबे की प्लेट पर अंकित पाया जा सकता है, जो शहर को 'पुण्य विषय' के रूप में संदर्भित करता है।