एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने हाल ही में एक रिपोर्ट प्रस्तुत की है जिसमे बाढ़, सूखा, गर्मी की लहरों और ग्लोबल वार्मिंग पर हाड़ कंपा देने वाला डेटा प्रस्तुत किया है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन संयुक्त राष्ट्र के तहत एक संगठन है। सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रीनहाउस गैस (green house gas) के स्तर या कार्बन उत्सर्जन में वृद्धि के कारण दुनिया खतरे का सामना कर रही है। उनकी रिपोर्ट के अनुसार, तीन ग्रीनहाउस गैसों (कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन और नाइट्रस ऑक्साइड) की मात्रा स्तर अधिक हो गई है। इस वजह से भारत और अन्य देश बाढ़, सूखा और लू जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। कुल मिलाकर, नुकसान अरबों डॉलर है।
/anm-hindi/media/post_attachments/ad2aa29b-ad7.jpg)