आख़िर क्यों बेटियों की कब्र पर ताला लगा रहे माता-पिता?

महिलाओं के साथ मौत के बाद भी दरिंदगी के मामले तेजी से बढ़ते देख अब उनकी कब्रों पर ताले लगाए जा रहे हैं। इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। इससे जुड़े कई पोस्ट सोशल मीडिया पर किए गए हैं।

author-image
Sunita Bauri
New Update
graves

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: दुनिया में कई मुल्कों में अभी भी महिलाओं के साथ दरिंदगी थम नहीं रही है। इस बीच एक ऐसी खबर आई है, जो मानवता को शर्मसार कर रही है। मामला पाकिस्तान का है। यहां महिलाएं मरने के बाद भी सुरक्षित नहीं हैं। उनके शवों के साथ दरिंदगी हो रही है, जिसके चलते उनकी मौत के बाद कब्र पर भी ताला लगाना पड़ रहा है। यहां मृत महिलाओं के साथ रेप के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस मुद्दे को उठाया है। इनमें कार्यकर्ता और लेखक हैरिस सुल्तान शामिल हैं। उन्होंने ट्विटर पर इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने 'द कर्स ऑफ गॉड, वाय आई लेफ्ट इस्लाम' नाम से एक किताब लिखी है। हैरिस ने बताया है कि उन्होंने इस्लाम क्यों छोड़ा। अब इस घिनौनी घटना के लिए उन्होंने कट्टर इस्लामी विचारधारा को जिम्मेदार ठहराया है।