Kolkata Doctor Murder Case: बिगड़ी टाला थाना प्रभारी की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

अभिजीत को अस्वस्थ महसूस होने पर प्रेसीडेंसी जेल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल वह वहीं भर्ती हैं। सूत्रों के मुताबिक, अभिजीत मंडल सीने में दर्द से पीड़ित थे।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
2 tala police

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बंगाल के ताला थाने के पूर्व ओसी बीमार पड़ गये। इसके बाद उन्हें प्रेसीडेंसी जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि अभिजीत को बुधवार को सियालदह कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट से जेल लौटने के लिए जेल वैन में सवार होने के दौरान वह लड़खड़ा गये। एक पुलिसकर्मी उनकी मदद के लिए आगे आया। अभिजीत को अस्वस्थ महसूस होने पर प्रेसीडेंसी जेल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल वह वहीं भर्ती हैं। सूत्रों के मुताबिक, अभिजीत मंडल सीने में दर्द से पीड़ित थे।