Kolkata Durga Puja 2023: कोलकाता की दुर्गा पूजा में अनूठी पहल

कोलकाता में सावन महीने से ही दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। इस साल पहली बार कोलकाता के चार पूजा पंडालों में महिला पुरोहित मां दुर्गा की पूजा करेंगी।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
durga puja

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : कोलकाता शहर में इस साल कुल 4 पूजा समितियों में महिला पुजारी नजर आएंगी। पूजा में महिलाएं ही मां की पूजा-अर्चना करेंगी। दक्षिण कोलकाता की प्रसिद्ध दुर्गा पूजा समिति 66 पल्ली ने महिला पुजारियों की नियुक्ति में अग्रणी भूमिका निभाई है। 2021 में समिति ने नंदिनी भौमिक, रूमा रॉय, सेमंती बंद्योपाध्याय और पॉलमी चक्रवर्ती को पुजारी नियुक्त किया। इस साल भी महिला पुजारी पूजा समिति द्वारा आयोजित खूंटी पूजा में नजर आईं।