क्या भाजपा ने भोजपुरी को बर्बाद करने की सुपारी ले रखी है? सुनिए नेहा सिंह राठौर ने मनोज तिवारी के लिए क्या कहा (VIDEO)

अटकलें लगाई जा रही है कि उन्हें लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election 2024) भाजपा नेता और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
MANOJ TIWARI VS NEHA SINGH RATHORE

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : बिहार में का बा?, UP में का बा? जैसे गाने गाकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वालीं लोक गायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। अटकलें लगाई जा रही है कि उन्हें लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election 2024) भाजपा नेता और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के खिलाफ (Neha Singh Rathore vs Manoj Tiwari) चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। खुद नेहा राठौर ने ऐसे संकेत दिए हैं, जिससे इस बात पर चर्चा हो रही है कि क्या उन्हें दिल्ली के नॉर्थ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जाएगा।