महाशिवरात्रि पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के घर बैठे करें दर्शन

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर आज बुधवार को पूरे देश में महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक नगरी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी इस पावन पर्व की विशेष तैयारियां की गई हैं।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Mahakaleshwar

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर आज बुधवार को पूरे देश में महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक नगरी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी इस पावन पर्व की विशेष तैयारियां की गई हैं। जानकारी के मुताबिक, करीब 10 लाख श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। महाशिवरात्रि पर्व पर महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती के लिए मंदिर के पट आज सुबह 2:30 बजे खुलेंगे। 

मंदिर के पुजारी पं. महेश शर्मा ने बताया कि बाबा महाकाल रात 2:30 बजे जागेंगे और भगवान वीरभद्र व मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले जाएंगे। इसके बाद भगवान का पंचामृत स्नान (दूध, दही, शहद, शक्कर, घी) किया जाएगा। पंचामृत पूजन के पश्चात भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के साधु-संतों द्वारा भस्म आरती की जाएगी।