केजरीवाल के करीबी बने पंजाब सीएम के सलाहकार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार को पंजाब सीएम का सलाहकार नियुक्त किया गया। सीएम कार्यालय में बिभव कुमार जल्द ही ज्वाइन करेंगे।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
7 kejriwal

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार को पंजाब सीएम का सलाहकार नियुक्त किया गया। सीएम कार्यालय में बिभव कुमार जल्द ही ज्वाइन करेंगे।

अरविंद केजरीवाल और बिभव कुमार की दोस्ती वर्षों पुरानी है। साल 2015 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बने बिभव कुमार लंबे समय से उनके साथ हैं। बिभव का ताल्लुक बिहार से है। बिभव कुमार वीडियो जर्नलिस्ट के तौर पर काम किया करते थे। उनकी मुलाकात अरविंद केजरीवाल से हुई और वह इंडिया अगेंस्ट करप्शन मैगजीन के लिए काम करने लगे। इंडिया अगेंस्ट करप्शन संस्था ने ही साल 2011 में देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था।