बाय-बाय 'काली पीली' टैक्सी

कल से काली-पीली टैक्सी मुंबई की सड़कों पर नहीं दिखाई देंगी। परिवहन विभाग ने 30 अक्टूबर से काली-पीली टैक्सी (प्रीमियर पद्मिनी) को सड़कों पर चलने पर रोक लगा दिया है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
TAXI

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कल से काली-पीली टैक्सी मुंबई की सड़कों पर नहीं दिखाई देंगी। परिवहन विभाग ने 30 अक्टूबर से काली-पीली टैक्सी (प्रीमियर पद्मिनी) को सड़कों पर चलने पर रोक लगा दिया है। जानकारी के लिए बता दें, फिलहाल मुंबई में एक आखिरी काली-पीली टैक्सी बची है।

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पिछली प्रीमियर पद्मिनी को तारदेओ आरटीओ में एक काली-पीली टैक्सी के रूप में पंजीकृत किया गया था, जिसका अधिकार क्षेत्र मुंबई शहर पर है। चूंकि शहर में कैब की आयु सीमा 20 वर्ष है, इसलिए मुंबई में आधिकारिक तौर पर सोमवार से प्रीमियर पद्मिनी टैक्सी नहीं चलेंगी।