सी 60 कमांडो ने 12 कट्टर माओवादियों को किया ढेर

घायल जवानों में सब इंस्पेक्टर सतीश पाटील हैं। घायल दोनों जवानों को हेलिकॉप्टर की मदद से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली भेजा गया है। मुठभेड़ कांकेर जिले के पखांजूर और महाराष्ट्र की सीमा पर गढ़चिरौली के जंगलों में हुई। 

author-image
Jagganath Mondal
New Update
C 60 cmd

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : बुधवार को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर 12 हार्डकोर माओवादी मुठभेड़ में ढेर हुए। पूरे ऑपरेशन को सी 60 के कमांडों ने अंजाम दिया और एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों की पहचान पहचान की जा रही है। सफल ऑपरेशन के बाद सी 60 के जवान नदी को पार कर वापस सुरक्षित अपने कैंप पहुंच ये हैं। मारे गए माओवादियों के शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में घायल दो जवान हुए हैं। घायल जवानों में सब इंस्पेक्टर सतीश पाटील हैं। घायल दोनों जवानों को हेलिकॉप्टर की मदद से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली भेजा गया है। मुठभेड़ कांकेर जिले के पखांजूर और महाराष्ट्र की सीमा पर गढ़चिरौली के जंगलों में हुई।