आज बीजेपी के हो जाएंगे चंपाई सोरेन

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाएंगे। 

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
3 CHAPAI

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज रांची में बीजेपी में शामिल होंगे। धुर्वा के गोलचक्कर मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साथ उनके बेटे बाबूलाल सोरेन भी बीजेपी में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाएंगे।