Weather Update: बारिश होने के आसार, IMD की भविष्यवाणी

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी शनिवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में आज और कल यानी 04 फरवरी को बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
rain674

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : उत्तर भारत के राज्यों में ठंड ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है। लोग अलाव जलाकर खुद को ठंड से बचाने को मजबूर हैं। वहीं, इस कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज यानी 03 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके असर से, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी शनिवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में आज और कल यानी 04 फरवरी को बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग की मानें तो 04 और 05 फरवरी को उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।