स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।/anm-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/02/j-2025-02-12T094151.783-1024x570.jpg)
उन्होंने शोक संदेश में कहा, "भगवान राम के महान भक्त और श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येंद्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुखद है। यह दुखद घटना आध्यात्मिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।"