कोरोना का कोहराम, कई राज्यों में बढ़ी टेंशन

हर रोज कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। कई राज्यों में कोविड केस तेजी से बढ़े हैं। राजधानी दिल्ली में भी इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटों की बात करें तो 10,753 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा डेली पॉजिटिविटी रेट में भी इजाफा हुआ है।

author-image
Sunita Bauri
New Update
Corona

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: देश में कोरोना ने एक बार फिर टेंशन बढ़ा दी है। कोविड केस तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 10, 753 केस मिले हैं। इसी के साथ डेली पॉजिटिविटी रेट 6.78 फीसदी रिकॉर्ड किया गया है। यह शुक्रवार को 5.01 प्रतिशत था। वहीं सात दिनों की पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 4.49 प्रतिशत दर्ज हुई है। शुक्रवार की बात करें तो देश में 29 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा केरल में 9 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में शुक्रवार को 1500 से अधिक कोरोना केस दर्ज किए गए।