शिक्षा मंत्री का नेट मामला...विरोध! NSUI की दो महिला कार्यकर्ताओं समेत 17 लोगों पर FIR दर्ज

नीट मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पास विरोध प्रदर्शन करने पर एनएसयूआई की दो महिला कार्यकर्ताओं सहित 17 के खिलाफ साउथ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। 

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
एडिट
New Update
  Delhi Police Registered A Case Against 17 People Including Two Women NSUI Workers

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: नीट परीक्षा का मामला तूल पकड़ रहा है। दिल्ली पुलिस ने नीट मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पास विरोध प्रदर्शन करने पर एनएसयूआई की दो महिला कार्यकर्ताओं सहित 17 के खिलाफ साउथ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। 

बता दे गुरुवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर नकली नोट फेंककर विरोध प्रदर्शन किया था।