स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस में खींचतान शुरू हो चुकी है। विधायक भरत सिंह ने हारने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जिम्मेदार ठहराने की मांग की है। वहीं विधायक राम नारायण ने मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचारी मंत्रियों को कैबिनेट में बनाए रखने का आरोप लगाया है। भरत सिंह ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को लिखित में एक लेटर भेजा है जिसमें भरत सिंह ने लिखा कि गहलोत सरकार ने जनहित की बहुत सारी निशुल्क योजनाएं प्रदेश में चला रखी हैं। इन योजनाओं के आधार पर अगर जनता वोट डाले, तो हमको सारी 200 सीटों पर जीतना चाहिए। क्या ऐसा होगा? इसका उत्तर तो मुख्यमंत्री जी ही दे सकते हैं।
/anm-hindi/media/post_attachments/070bfd79-849.jpg)