दिल्ली के साकेत कोर्ट में फायरिंग

साकेत कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना दहलाने वाली है। वकील के भेष में आए हमलावार ने महिला पर गोलियां चलाईं। वारदात के बाद कोर्ट में सनसनी छा गई है।

author-image
Sunita Bauri
New Update
Saket Court

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: दिल्ली (Delhi) के साकेत कोर्ट (Saket Court) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, साकेत कोर्ट परिसर में एक महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां खुलेआम बरसाई गई हैं। इस घटना में महिला गंभीर से घायल हो गई है। वारदात के बाद घायल महिला को वकीलों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, महिला के शरीर में एक गोली लगी है। महिला किसी केस के सिलसिले में साकेत कोर्ट आई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी और महिला पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों में कोई मैट्रिमोनियल विवाद है। पुरानी रंजिश के चलते महिला को गोली मारी गई है।