हरियाणा की गाड़ी अब विकास के पथ पर दौड़ रही है

मोदी ने कहा कि हरियाणा की गाड़ी अब विकास के पथ पर दौड़ रही है। यहां आने से पहले हिसार में लोगों के बीच जाने का अवसर मिला। वहां से अयोध्या धाम के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की है। रेवाड़ी के लोगों को जाम से मुक्ति मिली है। यह चार लेन का

author-image
Jagganath Mondal
New Update
running on the path of development

running on the path of development

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मोदी ने कहा कि हरियाणा की गाड़ी अब विकास के पथ पर दौड़ रही है। यहां आने से पहले हिसार में लोगों के बीच जाने का अवसर मिला। वहां से अयोध्या धाम के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की है। रेवाड़ी के लोगों को जाम से मुक्ति मिली है। यह चार लेन का बाइपास गाड़ियों को आसानी से शहर से बाहर निकालेगा। दिल्ली से नारनौल के लिए लगने वाले समय में एक घंटे की कमी आएगी।
कांग्रेस शासित राज्यों में जनता के साथ विश्वासघात हो रहा है। पड़ोस में देखिए, हिमाचल में सारे काम ठप पड़े हैं। कर्नाटक में देखिए, हर चीज महंगी हो रही है। मैं सोशल मीडिया पर देख रहा था कि कर्नाटक में जो कांग्रेस सरकार ने टैक्स लगाए हैं, उनकी सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब आलोचना की है। खुद वहां के मुख्यमंत्री के करीबी कहते हैं कि कांग्रेस ने कर्नाटक को करप्शन में नंबर वन बना दिया है। तेलंगाना में भी कांग्रेस की सरकार जंगलों पर बुलडोजर चला रही है। यही है कांग्रेस की कार्यशैली। हम यहां कचरे से गोबर धन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस का मॉडल है जो पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है, दूसरी तरफ भाजपा का मॉडल है, जो सत्य पर चल रहा है। सपना है देश को विकसित भारत बनाने का। यमुनानगर भी इसी तर्ज पर आगे बढ़ रहा है।