इन 4 राज्यों में जारी है लू का अलर्ट

पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों, गुजरात और महाराष्ट्र के आंतरिक हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 और 44 डिग्री के दायरे में रहा। कुछ स्थानों पर लू का अलर्ट जारी किया गया है।

author-image
Sunita Bauri
New Update
heat wave alert

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: देश के कई हिस्से इन दिनों तेज गर्मी से तप रहे हैं। हालांकि गुरुवार से सक्रिय हुए पश्चिम विक्षोभ से अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है। इसके बावजूद गर्मी अब भी लोगों के पसीने निकाल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों, गुजरात और महाराष्ट्र के आंतरिक हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 और 44 डिग्री के दायरे में रहा। गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर लू का अलर्ट जारी किया गया है।