कोलकाता एयरपोर्ट पर बुरा हाल! विमान रद्द होने के कारण

चक्रवात 'रेमल' के मद्देनजर 26 मई की रात 12 बजे से 27 मई की सुबह 9 बजे तक उड़ान सेवाएं निलंबित होने के कारण कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। 

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
9 KOLKATA

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: चक्रवात 'रेमल' के मद्देनजर 26 मई की रात 12 बजे से 27 मई की सुबह 9 बजे तक उड़ान सेवाएं निलंबित होने के कारण कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। 

एक यात्री के रिश्तेदार अर्नब कहते हैं, "मेरी दादी आज यहां आईं लेकिन उन्हें बताया गया कि उनकी फ्लाइट ओवरबुक हो गई है और उन्हें कल फिर आना होगा क्योंकि चक्रवात के कारण बाकी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यहां कई उड़ानें रद्द हो रही हैं। मुख्य रद्दीकरण का कारण चक्रवात और खराब मौसम है..."