Crime : खुली गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

तभी पिपिली में टोल प्लाजा के कर्मचारी से उनकी तीखी बहस हो गई। गुस्से में आकर बदमाशों ने कर्मचारी पर खाली राउंड फायरिंग कर दी। बाद में वे मौके से भाग गये। 

author-image
Kalyani Mandal
New Update
goli mar murder

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : ओडिशा (Odisha) से अभी- अभी आई लोगों को चौंकाने वाली घटना की खबर, ओडिशा के पुरी जिले के पिपिली (Pipili) में टोल प्लाजा पर (toll plaza) खुली गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक टोल प्लाजा का कर्मचारी बताया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सात लोगों का एक समूह भुवनेश्वर से पुरी जा रहा था, तभी पिपिली में टोल प्लाजा के कर्मचारी से उनकी तीखी बहस हो गई। गुस्से में आकर बदमाशों ने कर्मचारी पर खाली राउंड फायरिंग कर दी। बाद में वे मौके से भाग गये।