स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर राजनीतिक जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। 87 साल की उम्र में मनोज कुमार का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। पद्म श्री और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मनोज कुमार के निधन से भारतीय सिनेमा को गहरा आघात लगा है।