रूस दौरे पर प्रधानमंत्री, ऑस्ट्रिया भी जाएंगे

आज वे 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे मॉस्को में भारतीयों से मिलेंगे।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
pm modi

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मौदी रूस के दौरे पर हैं। आज वहां उनका दूसरा दिन है। पहले दिन उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। आज वे 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे मॉस्को में भारतीयों से मिलेंगे। करीब 500 भारतीयों को संबोधित करेंगे। यह इवेंट मॉस्को के होटल कार्लटन के बॉलरूम में होगा। रूस से प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया जाएंगे। पिछले 41 सालों में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया की यात्रा करेंगे।