टेंपरेचर वाला टॉर्चर! 9 राज्यों में लू का अलर्ट

देश में फिलहाल मौसम खतरनाक रूप से करवट ले रहा है। कई राज्यों में गर्मी ने लोगों का हाल बुरा कर रखा है। IMD ने कम से कम नौ राज्यों में लू की चेतावनी दी है।

author-image
Sunita Bauri
New Update
temperature torture

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: देश में फिलहाल मौसम खतरनाक रूप से करवट ले रहा है। कई राज्यों में गर्मी ने लोगों का हाल बुरा कर रखा है। फिलहाल इस गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। IMD ने कम से कम नौ राज्यों में लू की चेतावनी दी है। वहीं इन राज्यों के कई शहरों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। IMD ने बिहार, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कहा है कि चार अन्य राज्यों- सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में हीट वेव की स्थिति होने की आशंका है।