स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारतीय सेना दुर्गम पहाड़ी इलाकों में युद्ध लड़ने के लिए तैयार हो रही है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना के त्रिशक्ति कोर ने एक सफल लाइव फायर अभ्यास आयोजित किया। इसमें कोर ने अपनी युद्ध तत्परता, त्वरित तैनाती, और सटीक हमले की क्षमताओं का प्रदर्शन किया। अभ्यास विशेष रूप से सिक्किम के उच्च ऊंचाई वाले पर्वतों में किया गया।