क्या महुआ मोइत्रा फिर संसद से होंगी निष्कासित?

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की सांसदी एक बार फिर जा सकती हैं। उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
mohuwa mitra

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की सांसदी एक बार फिर जा सकती हैं। उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ये मामला राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा पर अभद्र टिप्पणी मामले में दर्ज किया गया है।

2 जुलाई को हाथरस में भोले बाबा की सत्संग के बाद भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 123 लोगों की मौत हो गई थीं। हादसे के बाद 4 जुलाई को महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा हाथरस गई थीं। इस दौरान एक शख्स उनके पीछे छाता लेकर चल रहा था। जिस पर महुआ ने अभद्र टिप्पणी की थी। हालांकि विवाद बढ़ता देख महुआ ये ट्वीट डिलीट कर दिया था।

सांसद की टिप्पणी के बाद महिला आयोग ने आरोप लगाया था कि महुआ मोइत्रा की टिप्पणी न सिर्फ अपमानजनक बल्कि एक महिला के गरिमा के अधिकार का उल्लंघन भी है। इसके बाद आयोग ने दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज करने की मांग की थी। इसके बाद महिला आयोग की पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए महुआ ने लिखा कि दिल्ली पुलिस को इस स्वतः संज्ञान आदेश पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए। अगर आपको गिरफ्तारी के लिए मेरी जरूरत हो तो मैं नादिया में हूं।