स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भाजपा जॉइन कर ली है। मनोज तिवारी, अनिल बलूनी और संजय मयूख ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस दौरान उनकी माता भी उपस्थित हैं।
मनीष कश्यप ने कहा कि उन्होंने जनता के सरोकार को उठाया है। हमेशा मोदी जी समर्थन में बात की है, लेकिन कुछ दलों ने उनको बहुत दुख दिया। भाजपा ने हमेशा साथ दिया है। मनीष कश्यप ने कहा कि मैं जेल में था तो मेरी मां लड़ रही थी। मेरी मां को पता है, किसने साथ दिया? मां ने कहा कि मनोज भैया की बात नहीं काटनी है।
/anm-hindi/media/post_attachments/725b1694240ba986a9d63a7dc9420bde42fc0bb64a21814605e2374c7533505a.jpg)