National Youth Day: किस देश में कितने साल के व्यक्ति युवा होते हैं?

अंतरराष्ट्रीय संस्था संयुक्त राष्ट्र की परिभाषा कहती है कि 15 से 24 वर्ष की आयु के व्यक्ति युवा हैं। संयुक्त राष्ट्र के सभी आंकड़े इसी पैमाने पर आधारित होते हैं।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
youth day

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देशभर में आज का दिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह दिन हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय संस्था संयुक्त राष्ट्र की परिभाषा कहती है कि 15 से 24 वर्ष की आयु के व्यक्ति युवा हैं। संयुक्त राष्ट्र के सभी आंकड़े इसी पैमाने पर आधारित होते हैं। संयुक्त राष्ट्र के कई सदस्य देशों में 18-30 साल के व्यक्ति को युवा के रूप में गिना जाता है। 

संयुक्त राष्ट्र के भीतर ही कई संस्थाओं में युवा होने की अलग-अलग पैमाने हैं। यूथ हैबिटेट में 15-32 साल तो अफ्रीकी की यूथ चार्टर 15-35 साल के व्यक्ति को युवा माना जाता है। हमारे देश में राष्ट्रीय युवा नीति 2014 के तहत 15 से 29 वर्ष की आयु के व्यक्ति को युवा माना गया है। हालांकि, इससे पहले राष्ट्रीय युवा नीति-2003 में 13-35 साल के व्यक्ति को युवा माना जाता था।

उप-सहारा अफ्रीका के अधिकांश क्षेत्रों में 12 से 30 या 35 वर्ष की आयु के व्यक्ति को युवा माना जाता है। नाइजीरिया में 18-35 आयु वर्ग के सभी लोग युवा माने जाते हैं। वियतनाम में 15 से 35 वर्ष की आयु के लोग युवा माने जाते हैं। ब्राजील में 'युवा' शब्द का मतलब 15 से 29 वर्ष के लोगों से है।