Paris Olympics 2024: आज इस खेल से भारत के सफर का होगा आगाज

पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारत का अभियान गुरुवार, 25 जुलाई से शुरू हो रहा है। पेरिस गेम्स में भारत का पहला इवेंट आर्चरी यानि तीरंदाजी में होगा।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
paris

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारत का अभियान गुरुवार, 25 जुलाई से शुरू हो रहा है। पेरिस गेम्स में भारत का पहला इवेंट आर्चरी यानि तीरंदाजी में होगा। उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले भारत के 6 तीरंदाज पेरिस के लेस इनवैलिड्स में रैंकिंग राउंड की स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। भारत ने टोक्यो ओलंपिक-2012 के बाद पहली बार 6 तीरंदाजों के दल को भेजा है। इसमें पुरुष और महिला दोनों टीमों ने रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई किया है। भारत के 6 तीरंदाज स्पर्धा के सभी 5 पदक स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे।