रामनवमी के अवसर पर सामडीह में निकाली गई अनोखा शोभायात्रा (Video)
शोभायात्रा में नगर कीर्तन और जय श्री राम के झंडा लिए लोगों की भीड़ जय श्री राम के नारे लगाते दिखी। शोभायात्रा के आगे राम, सीता, लक्ष्मण और वज्रांगबली की वेशभूषा में सजे बच्चों को देखा गया।
A unique procession was taken out in Samdih on the occasion of Ram Navami
राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : आगामी रविवार रामनवमी के उपलक्ष्य में शनिवार सामडीह रामनवमी महोत्सव समिति की ओर से सालानपुर ब्लॉक के सामडीह बथानडांग से मुक्ताई चंडी मुख्य द्वार तक एक अनोखी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में नगर कीर्तन और जय श्री राम के झंडा लिए लोगों की भीड़ जय श्री राम के नारे लगाते दिखी। शोभायात्रा के आगे राम, सीता, लक्ष्मण और वज्रांगबली की वेशभूषा में सजे बच्चों को देखा गया।
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता स्वपन मंडल ने कहा कि भगवान राम के आदर्शों पर चलने का संदेश लिये यह शोभायात्रा निकाली गई है। सभी भगवान के आदर्शों पर चले। इस दौरान कैलाशपति मंडल, गौरांगो तिवारी समेत अन्य उपस्थित थे।