राम नवमी पर प्रभु श्रीराम को लगाएं इन खास चीजों का भोग

आपको बता दें, राम नवमी का पावन पर्व 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम को उनके प्रिय चीजों का भोग लगाने से प्रभु अत्यंत प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं भगवान राम

author-image
Jagganath Mondal
New Update
On Ram Navami

On Ram Navami

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राम नवमी हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह त्योहार भगवान राम के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्हें भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, राम नवमी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। आपको बता दें, राम नवमी का पावन पर्व 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम को उनके प्रिय चीजों का भोग लगाने से प्रभु अत्यंत प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं भगवान राम को कौन सी चीजें बहुत प्रिय हैं जिनके भोग से वे प्रसन्न होकर कृपा बरसाते हैं। 

इन चीजों से लगाएं भगवान राम को भोग

पंचामृत

पंचामृत भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। मान्यता हैं भगवान  विष्णु के रूप श्रीराम की पूजा बगैर पंचामृत के भोग लगाए पूर्ण नहीं होती है। राम नवमी के दिन भगवान श्रीराम को पंचामृत का भोग अवश्य लगाएं। 

खीर

भगवान श्रीराम के भोग में खीर अवश्य होना चाहिए। मान्यता है कि राजा दशरथ ने राम समेत अन्य पुत्रों के जन्म के बाद खुशी में खीर बनवाई थी। इसलिए राम नवमी को भगवान राम को खीर से भोग लगाना चाहिए। 

बेर और कंदमूल

श्रीराम की पौराणिक कथा में वर्णन हैं कि वनवास के दौरान भगवान ने कंदमूल का सेवन करते थे और उनकी भक्त शबरी ने उन्हें बेर खिलाए थे। भगवान राम को ये सभी चीजे अत्यंत प्रिय हैं। भगवान श्रीराम को बेर और कंदमूल से भोग लगाने से घर में समृद्धि आती है। 

केसर भात

राम नवमी को भगवान राम को केसर भात बनाकर भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि भगवान केसर भात के भोग से प्रसन्न होते हैं।