मां गंगा की विशेष कृपा पाने के लिए गंगा सप्तमी के दिन करें ये उपाय

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी मनाई जाती है। इस साल 27 अप्रैल को गंगा सप्तमी मनाई जाएगी। इस खास दिन किए गए उपाय व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करते है।

author-image
Sunita Bauri
New Update
Ganga Saptami Upay

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी मनाई जाती है। इस साल 27 अप्रैल को गंगा सप्तमी मनाई जाएगी। इस दिन गंगा में स्नान कर समस्त पापों से मुक्ति पाई जा सकती है। इस दिन मां गंगा का पूजन किया जाता है। गंगा सप्तमी के दिन कुछ विशेष उपाय करके मां गंगा की विशेष कृपा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं। 

पापों से मिलेगा छुटकारा- गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान करने से सभी पापों से छुटकारा मिलता है। इससे मान सम्मान, यश की प्राप्ति होती है। 

मोक्ष की प्राप्ति- गंगा सप्तमी के दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है। इस दिन दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

सौभाग्य की प्राप्ति- गंगा सप्तमी के दिन एक लोटे में गंगाजल भरकर उसमें पांच बेलपत्र डाल लें और इससे भोलेनाथ का अभिषेक करें। इससे आपको सौभाग्य की प्राप्ति होगी। 

मनोकामना होगी पूरी- गंगा सप्तमी के दिन गंगा पूजन के बाद एक घी का दीपक जलाकर गंगा में छोड़ दें। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। 

वास्तु दोष होगा दूर- घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए आज के दिन गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा रोज करने से सारे वास्तु दोष दूर हो जाएंगे। 

धन लाभ के लिए- गंगा सप्तमी के दिन धन संबंधी परेशानी दूर करने के लिए गंगा में स्नान करने के बाद गंगा मां को श्रीफल अर्पित करना चाहिए। इससे धन लाभ होगा। 

रोगों से मुक्ति के लिए- गंगा में स्नान कर के समस्त रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। इस दिन विशेष तौर पर गंगा स्नान करने से बीमारियां पास नहीं भटकती।