जानिए ,इस साल का पहला सूर्य ग्रहण क्यों है खास

इसकी वजह से सौर वायुमंडल में बहने वाली सट्रीमर सिर्फ तारे के भूमध्यरेखीय क्षेत्रों तक ही सीमित थीं। हालांकि 2024 में सूर्य अपनी गतिविधियों के चरम पर या उसके करीब होगा। इसके साथ ही लोगों को सूर्य से निकलने वाले चमकीले कर्ल के रूप में नजर आता है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
solar 2024

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ :  साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो अमेरिका के एक बड़े हिस्से में दिखाई देगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण बेहद खास होने वाला है। जिसमें सोलर मैक्सिमम भी नजर आएगा।अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के मुताबिक, इस ग्रहण का पथ 200 किमी चौड़ा होगा। ऐसा ग्रहण हर 11 साल पर लगता है, क्योंकि इतने साल में सूर्य अपना एक चक्र पूरा करता है।

इसकी वजह से सौर वायुमंडल में बहने वाली सट्रीमर सिर्फ तारे के भूमध्यरेखीय क्षेत्रों तक ही सीमित थीं। हालांकि 2024 में सूर्य अपनी गतिविधियों के चरम पर या उसके करीब होगा। इसके साथ ही लोगों को सूर्य से निकलने वाले चमकीले कर्ल के रूप में नजर आता है। इस ग्रहण को मेक्सिको से अमेरिका तक देखा जाएगा। 

विशेषज्ञों के मुताबिक ग्रहण को नग्न आंखों से देखना गलत माना जाता है। लेकिन इस साल के पहले सूर्य ग्रहण के दौरान आप बाहरी परत कोरोना को खूली आंखों से देख सकेंगे। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण करीब 8 मिनट का होगा।