जानिए लव बर्ड्स के लिए केसा रहेगा आज का दिन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि के व्यक्ति का स्वभाव, व्यक्तित्व अलग होता है। ऐसे में दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन। 

author-image
Sunita Bauri
New Update
Love Horoscope

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की राशि के आधार पर उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और पसंद-नपंसद अलग-अलग होता है। हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होता है और उनके स्वभाव में ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन। 

मेष लव राशिफल- आज का दिन संबंधों में आ रही कड़वाहट को दूर करने के लिए बेहतर रहेगा। दोनों साथ मिलकर गिले-शिकवे मिटाएंगे। सिंगल क्रश के मन की बात जानने का प्रयास करेंगे।

वृष लव राशिफल- आज लव लाइफ में कुछ जरुरी निर्णय लेने पड़ सकते हैं। अन्य पार्टनर के साथ रोमांस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ेंगे। सिंगल का जीवन किसी के आने से महक उठेगा।

मिथुन लव राशिफल- आज पार्टनर को चॉकलेट और फूल देकर रिश्ते में मिठास को बढ़ाने की कोशिश करना सफल रहेगा। सिंगल को क्रश के साथ कुछ सुनहरे पल गुजारने का मौका मिलेगा।

कर्क लव राशिफल- आज काम से ज्यादा प्रेम जीवन को तवज्जों देंगे। इस वजह से इंटिमेसी लेवल पहले से भी ज्यादा बढ़ जाएगा। सिंगल अपने आप को किसी के प्यार में पड़ने से रोक नहीं पाएंगे।

सिंह लव राशिफल- आज आपका मन साथी के साथ संबंध बनाने को करेगा लेकिन पार्टनर से इंकार सुनने के बाद मन विचलित रहेगा। सिंगल का मन बेवजह परेशान रहेगा।  

कन्या लव राशिफल- आज पार्टनर का साथ होते हुए भी कुछ खालीपन सा महसूस होगा। आपकी बोरियत को दूर करने के लिए साथी एक नया प्लान बनाएंगे। सिंगल की क्रश को पटाने की मेहनत सफल हो जाएगी।

तुला लव राशिफल- आज साथी आपके मन की भावनाओं को समझने के लिए एकांत में समय बिताएंगे। सिंगल क्रश के करीब जाने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल- आज आपकी किसी बात से पार्टनर का मन दुखी हो सकता है इसलिए सोच-समझ कर बोलें। सिंगल लोगों को प्यार की कमी महसूस होगी।

धनु लव राशिफल- आज पार्टनर आपका साथ पाने के लिए हर मुश्किल को पार करने में सक्षम रहेगा। सिंगल का मन बस क्रश के साथ समय बिताने को करेगा।

मकर लव राशिफल- आज प्रेम का रोग इतना गहरा लगेगा की कोई दवा उसे सही नहीं कर पाएगी। सिंगल डिनर डेट के बहाने क्रश से अपनी बात कहेंगे।

कुंभ लव राशिफल- आज प्रेमी के साथ हलकी सी नोंक-झोंक किसी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। सिंगल मौका पाकर क्रश के साथ फ्लर्ट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ेंगे।

मीन लव राशिफल- आज साथी के साथ बिताए हुए एक-एक पल को दिल में समेट लेंगे। क्रश की बातों के अलावा सिंगल के पास कोई भी काम नहीं रहेगा।