सावधान! इन 4 राशियों पर आ सकता है प्रलय

राहु-केतु जब भी गोचर करते हैं तो अपना शुभ-अशुभ प्रभाव जरूर छोड़ते हैं। इस साल भी दोनों ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इनका यह परिवर्तन 4 राशियों के लिए मुश्किलों का पहाड़ खड़े कर देगा।

author-image
Sunita Bauri
New Update
Rahu Ketu Gochar 2023

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: वैदिक ज्योतिष में राहु-केतु को महाक्रोधी, पापी और छाया ग्रह की संज्ञा दी गई है। जिनकी कुंडली में ये दोनों ग्रह अशुभ और कमजोर या खराब स्थिति में होते हैं तो उनका जीना मुहाल कर देते हैं। ये दोनों ग्रह इस साल 30 अक्टूबर को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इनका ये राशि परिवर्तन वैसे तो सभी 12 राशियों पर असर डालेगा, लेकिन 4 ग्रह ऐसे हैं, जिनको इससे खासा मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।   

मेष- इस राशि के जातकों की अपने जीवनसाथी के साथ अनबन बढ़ सकती है। राहु-केतु के गोचर की वजह से उनके जीवन में आर्थिक तंगी और तनाव बढ़ सकता है। कई अन्य तरह की परेशानियां भी हो सकती हैं, जिससे आपको जूझना पड़ेगा। 

वृषभ- वृषभ जाति पर बड़ा आर्थिक संकट मंडरा सकता है। उनकी आय की तुलना में खर्चे ज्यादा बढ़ जाएंगे, जिससे घर का पूरा बजट बिगड़ जाएगा। कई ऐसे खर्च करने पड़ सकते हैं, जिन्हें आपने पहले सोचा नहीं होगा। परिवार में कलह परेशानी बढ़ा सकती है। 

कन्या- कन्या राशि के लिए राहु-केतु का गोचर करना संकट लेकर आ रहा है। इसकी वजह से उन्हें नौकरी-कारोबार में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार के लोगों से उनके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। उनका जीवन संघर्षों भरा हो सकता है और हर क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 

मीन- इस राशि के लोगों के लिए राहु-केतु का मीन राशि में प्रवेश करना कई समस्याओं को लेकर आ रहा है। इसके चलते उनका व्यापार में घाटा बढ़ेगा और नौकरी में कई तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी। उन पर बाहर के लोगों का कर्ज भी चढ़ सकता है। सेहत भी खराब हो सकती है।