इन 3 राशियों के खुलने जा रहे भाग्‍य

14 अप्रैल 2023 को सूर्य गोचर करके मेष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का मेष राशि में प्रवेश बुधादित्‍य योग बनाएगा, क्‍योंकि बुध पहले से ही मेष में हैं। बुधादित्‍य राजयोग 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा।

author-image
Sunita Bauri
New Update
zodiac signs

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। इस महीने सूर्य गोचर करके मेष राशि में प्रवेश करेंगे। 14 अप्रैल को सूर्य राशि परिवर्तन करके मेष राशि में प्रवेश करेंगे और बुधादित्य योग भी मनाएंगे। इनमें से 3 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए मेष राशि में बन रहा बुधादित्य योग बहुत शुभ फल देगा। आइए जानते हैं किन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है।  

मेष राशि: सूर्य गोचर करके मेष राशि में प्रवेश करेंगे और बुध के साथ युति करेंगे। जिससे मेष राशि में बुधादित्य राज योग बनेगा। बुधादित्य राजयोग मेष राशि वालों के लिए बहुत शुभ फल देगा। इन जातकों की आय बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अब तक जो धन संबंधी समस्याएं थीं, वो अब दूर होंगी। 

कर्क राशि: सूर्य बुध की युति से बन रहा राजयोग कर्क राशि वालों के लिए भी बहुत शुभ फल देगा। इन जातकों को करियर में लाभ होगा। नौकरी करने वाले जातकों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। पुराने वाद-विवाद का निपटारा होगा और मामला आपके पक्ष में बनेगा। 

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए यह बुधादित्य योग करियर में नए मौके देगा। इन कामों में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। कह सकते हैं कि सूर्य का गोचर सिंह राशि वालों के जीवन में कई खुशियां लेकर आएगा। लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन मिलेगा। साथ ही सैलरी में बढ़ोतरी मिलने के पूरे योग हैं।