4 राशि वालों के लिए शुभ है आज का दिन

आज का दिन 4 राशि वालों के लिए बहुत शुभ है। बुधवार को गणेश जी की कृपा से इन राशि वालों को नौकरी-व्‍यापार में तरक्‍की मिल सकती है। साथ ही धन लाभ के भी योग हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल। 

author-image
Sunita Bauri
New Update
4 zodiac signs

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आज का दिन 4 राशि वालों के लिए बहुत शुभ है। बुधवार को गणेश जी की कृपा से इन राशि वालों को नौकरी-व्‍यापार में तरक्‍की मिल सकती है। साथ ही धन लाभ के भी योग हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल। 

मेष: व्यापारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। अपनों से बिगड़ी बात बनेगी। रुके काम में सफलता मिलेगी। शुभ रंग गेरुआ उपाय गणेशजी को केला अर्पित करें। 

वृषभ: नई नौकरी मिलने की संभावना है। अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यापार में सहयोगी का साथ मिलेगा। शुभ रंग कत्थई उपाय गणेशजी को गुड़हल अर्पित करें। 

मिथुन: मेडिकल से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पिता से झगड़ा ना करें। नौकरी में बदलाव ना करें। शुभ रंग जामुनी उपाय गणेशजी को मीठा पान अर्पित करें। 

कर्क: लापरवाही से दुर्घटना हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें. रिश्तेदार की मदद करें। शुभ रंग आसमानी उपाय गणेशजी को गुलाब अर्पित करें। 

सिंह: मानसिक स्थिति को सकारात्मक रखें। मित्र से अलगाव खत्म होगा। रुका हुआ धन मिलेगा। शुभ रंग पीला उपाय गणेश जी को गुड का भोग लगाएं। 

कन्या: पुराने संबंधों से फायदा होगा। नए अवसर की प्राप्ति होगी। शाम तक व्यापार में उधार ना दें। शुभ रंग गेरुआ उपाय गणेशजी को मिठाई अर्पित करें। 

तुला: व्यापार में नई योजना से लाभ होगा। रिश्तों में किसी से धोखा न करें। पुरानी बीमारी खत्म होगी। शुभ रंग नीला उपाय गणेश जी को लाल फल अर्पित करें। 

वृश्चिक: आज जीवन साथी की सलाह लें। नशे की चीजों से परहेज करें। व्यापार में सफलता का योग है। शुभ रंग गेरुआ उपाय गणेश जी को शहद का भोग लगाएं। 

धनु: मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा का योग है। पिता को मनाने का प्रयास करें। छात्रों के लिए दिन शुभ है। शुभ रंग सुनहरी उपाय गणेश जी को फल अर्पित करें। 

मकर: उच्च विद्या प्राप्ति में सफलता मिलेगी। जल्दबाजी से कोई काम न करें। वात की समस्या में आराम होगा।  शुभ रंग गाजरी उपाय गणेश जी को इलायची अर्पित करें। 

कुंभ: अपनी वाणी से कार्य सिद्ध करेंगे। विवाह के योग मजबूत होंगे। सुबह के समय योग ध्यान करें। शुभ रंग गुलाबी उपाय गणेश मंदिर में घी का दीपक जलाएं। 

मीन: नौकरी में तरक्की का योग है। व्यापार के नये अवसर मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में बदलाव होगा। शुभ रंग सफेद उपाय गणेश जी को सिंदूर अर्पित करें।