इन उपायों से घर में बनी रहेगी धन के देवता कुबेर की कृपा

वास्तु शास्त्र में घर की दिशाओं का विशेष महत्व बताया गया है। घर में रखी कोई भी वस्तु तभी शुभ फल देती है जब उसे सही दिशा या सही जगह पर रखा जाए। शास्त्रों के अनुसार उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर देवता हैं। इसलिए इस दिशा में कुछ विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

author-image
Sunita Bauri
New Update
Vastu Tips

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: वास्तु शास्त्र में घर की दिशाओं का विशेष महत्व बताया गया है। घर में रखी कोई भी वस्तु तभी शुभ फल देती है जब उसे सही दिशा या सही जगह पर रखा जाए। शास्त्रों के अनुसार उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर देवता हैं। इसलिए इस दिशा में कुछ विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वास्तु में बताया गया है कि घर की उत्तर दिशा दोषों से मुक्त होनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस दिशा में क्या रखना चाहिए, ताकि धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा बनी रहे। 

घर की तिजोरी- धन और समृद्धि के देवता कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी हैं। इसलिए इस दिन में पैसों की  तिजोरी रखें। ऐसा करने से आपको और घर के सदस्यों में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है और हमेशा घर की स्वामी की बरकत करता है। 

लघु नारियल- वास्तु शास्त्र में लघु नारियल को बहुत शुभ माना जाता है। बताया जाता है कि इसको पूजा घर में रखने से आपको कभी धन-समृद्धि की कोई कमी नहीं होगी और घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास बना रहेगा। 

धातु का कछुआ- जिन घरों में धातु का कछुआ होता है, वहां कभी भी धन की कोई कमी नहीं होती। कछुए का संबंध भगवान विष्णु से भी माना गया है। कछुए को हमेशा उत्तर दिशा की ओर स्थापित करना चाहिए। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष भी कम होता है।