पार्षद के पति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 68 की पार्षद राधा सिंह के पति अभिषेक सिंह और अभिषेक सिंह के भाई अभिमन्यु सिंह के खिलाफ आसनसोल अदालत से गिरफ्तारी वारंट ज़ारी किया है।

author-image
Sunita Bauri
New Update
Radha Singh

एनएम न्यूज, ब्यूरो: आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 68 की पार्षद राधा सिंह के पति अभिषेक सिंह और अभिषेक सिंह के भाई अभिमन्यु सिंह के खिलाफ आसनसोल अदालत से गिरफ्तारी वारंट ज़ारी किया है। बता के कि वर्ष 2020 के अगस्त महीने में बराकर मारवाड़ी में स्थानीय पार्षद राधा सिंह और उनके प्रतिनिधियों द्वारा छात्रों के भर्ती के मुद्दे पर स्कूल के पीआई जितेश सिंह के साथ स्कूल परिषर में ही जमकर धक्का मुक्की की थी। इस मामले की जितेश सिंह ने बराकर पुलिस फाड़ी में शिकायत भी की थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कारवाही नहीं करने पर जितेश ने आसनसोल अदलात का दरवाज़ा खटखटाया था। लम्बी लड़ाई लड़के के बाद आख़िरकार आसनसोल अदालत के सात नंबर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इसी साल फ़रवरी महीने में दोनों आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट ज़ारी कर दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा क्या पार्षद राधा सिंह के पति अभिषेक सिंह के रुतबे को दरकिनार कर कुल्टी पुलिस उनकी गिरफ्तारी करती है ??