बाराबनी: भाजपा के मंडल महासचिव एंव सचिव की मौत

बाराबनी थाना क्षेत्र के आमडीह मोड़ के समीप सड़क हादसे में भाजपा के मंडल महासचिव एंव सचिव की मौत हो गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक छा गया है। भाजपा नेताओं की मौत के बाद भाजपा के नेताओं द्वरा सवाल उठाया जा रहा है।

author-image
Sunita Bauri
New Update
bjp

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज, बाराबनी: बाराबनी थाना क्षेत्र के आमडीह मोड़ के समीप सड़क हादसे में रविवार रात भाजपा के बाराबनी मंडल 2 के महासचिव एंव सचिव की मौत के बाद बाराबनी इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बाराबनी थाना क्षेत्र के दासकेयरी निवाशी भाजपा के बाराबनी मंडल 2 के महासचिव बाबुल सिंह एंव सचिव महेंद्र सिंह बताये जा रहे। घटना के बिषय में बताया जा रहा है कि भाजपा के दोनों नेता बाइक से गौरांडी से आसनसोल की ओर जा रहे थे, इस क्रम में आमडीहा मोड़ पेट्रोल पंप के समीप करीब रात 9 बजे किसी बड़े वाहन की चपेट में आने से दुर्घटना हो गई। जिसमें दुर्घटना स्थल पर ही बबलू सिंह की मौत हो गई एंव गंभीर रूप से घायल महेंद्र सिंह की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।  वही सड़क दुर्घटना में दो भाजपा नेताओं की मौत के बाद भाजपा के नेताओं द्वरा सवाल उठाया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप दे एंव राज्य नेता कृष्णेन्दू मुखर्जी ने कहा कि यह सड़क दुर्घटना है या सोची समझी साजिश इसकी पूरी जांच होनी चाहिए क्योंकि की यह दोनों नेता हमारे लड़ाकू नेता थे, वही सामने पंचायत चुनाव है ऐसे में एक बार मे दोनों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु कैसे हुई इसकी जांच होनी चाहिए।

वही बताया जा रहा है कि घटना में शामिल वाहन को अब तक नही पकड़ा गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक छा गया है।