राहुल की न्याय यात्रा बंगाल के नबाग्राम से आज फिर शुरू

वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुक्रवार को यानि आज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के नबाग्राम से फिर से शुरू हुई। जिला प्रशासन ने

author-image
Kalyani Mandal
New Update
rahulnaya

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुक्रवार को यानि आज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के नबाग्राम से फिर से शुरू हुई। जिला प्रशासन ने पार्टी से 10वीं कक्षा की राज्य बोर्ड परीक्षा के कारण इसमें देरी करने को बताया। मुर्शिदाबाद के गोकर्ण से सुबह 8 बजे फिर से शुरू होने वाली यात्रा, नबग्राम से लगभग 10.30 बजे शुरू हुई। बहरामपुर के सांसद चौधरी ने बताया कि पड़ोसी बीरभूम जिले में यात्रा आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था, जहां से दिन में इसे झारखंड के पाकुड़ में प्रवेश करना था।