पश्चिम बंगाल विधानसभा में मच गया हंगामा

विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंदोपाध्याय ने भाजपा विधायक दीपक बर्मन को शेष सत्र के लिए निलंबित किया और दो अन्य भाजपा विधायकों को विधानसभा से बाहर निकालने के लिए मार्शल को आदेश दिया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
There was uproar in West Bengal Assembly

There was uproar in West Bengal Assembly

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया, जब विपक्षी भाजपा के विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के फैसले का विरोध किया। विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंदोपाध्याय ने भाजपा विधायक दीपक बर्मन को शेष सत्र के लिए निलंबित किया और दो अन्य भाजपा विधायकों को विधानसभा से बाहर निकालने के लिए मार्शल को आदेश दिया। इसके बाद भाजपा के विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष पर पक्षपाती रवैया अपनाने का आरोप लगाया और सदन से वॉकआउट किया। यह घटनाक्रम तब शुरू हुआ, जब भाजपा विधायक हिरण चटोपाध्याय ने बजट पर चर्चा के दौरान पश्चिम बंगाल लोकसेवा आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि 2011 में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से आयोग को कोई भी सार्वजनिक शिकायत क्यों नहीं मिली। चट्टोपाध्याय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजे गए मुख्य सचिव के एक नोट का हवाला देते हुए यह भी आरोप लगाया कि आयोग के पास शिकायतों से निपटने का कानूनी अधिकार नहीं था।