सुप्रीम कोर्ट जायेंगे, नौकरी जानेवालों के साथ हूं : Mamata Banerjee

ममता बनर्जी ने कहा, लोकसभा चुनाव के पहले चरण में हार को भांपने के बाद भाजपा खेमे में खलबली मच गयी है। संदेशखाली विवाद भाजपा द्वारा हमें बदनाम करने की साजिश है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
एडिट
New Update
mamata banerjee 15

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने 2016 की शिक्षक भर्ती परीक्षा के माध्यम से की गईं सभी नियुक्तियों को रद्द करने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को सोमवार को “अवैध” करार दिया और कहा कि उनकी सरकार फैसले को चुनौती देगी। 

ममता बनर्जी ने कहा, लोकसभा चुनाव के पहले चरण में हार को भांपने के बाद भाजपा खेमे में खलबली मच गयी है। संदेशखाली विवाद भाजपा द्वारा हमें बदनाम करने की साजिश है। भारतीय जनता पार्टी के नेता न्यायपालिका और उनके फैसलों को प्रभावित कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उच्च न्यायालय द्वारा 2016 की शिक्षक भर्ती परीक्षा को ‘अमान्य और रद्द’ घोषित करने पर कहा, हम उनके साथ खड़े हैं, जिनकी नौकरियां चली गई। नौकरियां रद्द होने से नाराज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगी।