New Update
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : अक्सर ट्रेन, बस, मेट्रो में यात्रा के दौरान बैठने पर नींद आ जाती है। इस दौरान आपने कई लोगों को नींद में झूमते या सीट पर लटकते जरूर देखा होगा। सोते हुए कई लोगों का मुंह खुल जाता है। एक ऐसे ही शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मेट्रो में यात्रा के दौरान सो गया और उसका मुंह खुल गया। मुंह के अंदर का नजारा देख लोग हैरान रह गए। दरअसल सो रहे शख्स का मुंह खुला था तो उसके दांत दिखाई दे रहे थे। शख्स के दातों को देखकर लोग हैरान हैं। दरअसल शख्स के मुंह में दातों की एक नहीं बल्कि दो कतारें थीं।
Que miedo! pic.twitter.com/p8E8sjSC6V
— 𝕏 Millennials: La generación mas preparada (@MilleDescubren) May 3, 2024