आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल सुबह 10 बजे पेश करेंगे बजट

author-image
New Update
आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल सुबह 10 बजे पेश करेंगे बजट

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: हरियाणा सरकार अपना तीसरा आम बजट मंगलवार को पेश करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर वित्त मंत्री सुबह 10 बजे बजट प्रस्तुत करेंगे। डिजिटल तरीके से बजट पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री का यह बजट महिलाओं को समर्पित रह सकता है। चूंकि, आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इसके अलावा बजट स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास, सार्वजनिक परिवहन, युवाओं, गरीब उत्थान, खिलाड़ियों व स्वालंबन पर निर्भर रहने की उम्मीद है।



प्रदेश का हर वर्ग बजट से उम्मीदें लगाए हुए है। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली पर कोई घोषणा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी मानदेय बढ़ने की उम्मीद लगाए हुए हैं। मनोहर लाल के पिटारे से प्रदेश की जनता के लिए कौन-कौन सी सौगातें निकलती हैं, इसका खुलासा बजट भाषण सार्वजनिक होने पर ही होगा।