अब भगवंत मान का सीएम बनना तय

author-image
New Update
अब भगवंत मान का सीएम बनना तय

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आम आदमी पार्टी से संगरूर के सांसद भगवंत मान सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। पेशे से कॉमेडियन, एक्टर भगवंत मान सिंह ने 2011 में राजनीति में एंट्री की थी। इसके बाद वह संगरूर से दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।





भगवंत मान 2014 और 2019 में आम आदमी पार्टी से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। मान को जुग्नू नाम से भी पुकारते हैं। वह एक प्रसिद्ध पंजाबी कॉमेडियन भी रह चुके हैं। मान ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज नाम के टीवी शो में भी भाग लिया था। उनका जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। चुनावी हलफनामे की बात करें तो उसमे बताया गया है कि मान ने 12वीं कक्षा पास की है। वर्ष 1992 में शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज में बीकॉम (B.com) करने के लिए एडमिशन तो ले लिया लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी। उनकी शादी इंद्रप्रीत कौर से शादी हुई। सांसद बनने के एक साल बाद ही उनकी पत्नी अलग हो गईं। दोनों के दो बच्चे भी हैं, जो मां के साथ रहते हैं।